सीहोर में मर्डर 10 एकड़ जमीन के झगड़े में सौतेली मां, मौसी और मौसेरी बहन की धारदार हथियारों से हत्या

सीहोर के कोड़ियाछीतू गांव में गुरुवार को सौतेली मां, मौसी और मौसेरी बहन की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। तीनों अपने खेत पर मकान में थे। उनके बीच 10 एकड़ जमीन को लेकर विवाद है। दोपहर तीन बजे के बाद सूचना मिलने पर एएसपी, सीएसपी समेत मंडी पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार अनोखीलाल मालवीय विधुत वितरण कंपनी में कर्मचारी हैं। उन्होंने 3 शादियां की हैं। पहली पत्नी भाग गई। दूसरी पत्नी गोकुलबाई से उसे एक लड़का नरेंद्र मालवीय (26) है। कुछ दिनों बाद दूसरी पत्नीकी मौत हो गई। इसके बाद अनोखीलाल ने तीसरी शादी चिंताबाई (50) से की। इससे भी उन्हें दो लड़कियां और एक लड़का है।

एएसपी समीर यादव ने बताया कि कोड़ियासेतु गांव खेत में बने मकान में नरेंद्र अपनी सौतेली मां, चिंताबाई, मौसी अयोध्या बाई (45) और बहन पूनम (26) के साथ रह रहा है। नीचे परिवार के अन्य लोग और वह दूसरी मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहता है।

गुरुवार सुबह करीब 6 बजे आरोपी नरेंद्र धारदार हथियार लेकर घर पहुंचा। यहां उसने चिंताबाई से विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान सौतेली मां चिंताबाई के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। शोर सुनकर दूसरे कमरे में सो रही अयोध्याबाई और पूनम मौके पर पहुंची। उसे बचाने का प्रयास किया। आरोपी ने इन दोनों पर भी वार कर दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। दोपहर 3 बजे पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद मौके पर एसपी, एएसपी समेत अन्य पुलिसबल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

10 एकड़ जमीन का विवाद

पुलिस के अनुसार अनोखीलाल का एक मकान सीहोर में है। गांव में 10 एकड़ जमीन भी है। इसी जमीन को लेकर आए दिन परिवार में झगड़ा होता रहता है। गुरुवार सुबह भी अयोध्याबाई और नरेंद्र के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान नरेंद्र ने हमला कर दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!