योग गुरु रामदेव के ट्रस्ट को दान देने पर मिलेगी टैक्स छूट, 5 साल के​ लिए राहत

आयकर विभाग ने योगगुरु रामदेव की पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट के लिए अच्छी खबर है। अब अगले 5 साल तक पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट को जो रकम दान में दी जाएगी, उस पर टैक्स छूट मिलेगी। इसकी जानकारी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने नोटिफिकेशन के जरिए दी है। इस फैसले से रामदेव की पतंजलि रिसर्च को मिलने वाले दान में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।

क्या है नोटिफिकेशन में: सीबीडीटी ने नोटिफिकेशन में कहा कि जो कंपनियां 2021-22 से 2026-27 के दौरान पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट को पैसा दान के तौर पर देंगी, वे उस पर कर छूट का दावा कर सकती हैं। सीबीडीटी ने बताया, ”केंद्र सरकार आयकर कानून, 1961 के उप-धारा (1) के उपबंध (2) के तहत वैज्ञानिक अनुसंधान के लिये मेसर्स पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट, हरिद्वार को ‘रिसर्च एसोसएिशन’ की श्रेणी में रखे जाने को मंजूरी देती है। यह छूट आकलन वर्ष 2022-23 से 2027-28 के लिये लागू होगी।”

आपको बता दें कि आयकर नियमों के तहत वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए ‘अनुमोदित वैज्ञानिक अनुसंधान संघ’ को दी गई राशि को टैक्स के दायरे से बाहर रखने की अनुमति है।

करीब 30 हजार करोड़ का कारोबार: दंत मंजन से लेकर आटा, नूडल जैसे उत्पाद बेचने वाला पतंजलि समूह देश में दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों में तेज ग्रोथ हासिल करने वालों में से एक है। वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी का कारोबार करीब 30,000 करोड़ रुपये रहा। इसमें रुचि सोया से होने वाला 16,318 करोड़ रुपये का कारोबार शामिल है। साल 2019 में पतंजलि समूह ने रुचि सोया का अधिग्रहण किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!