केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता 17 से बढ़कर 28 फीसदी हुआ

नई दिल्ली ।

कोरोना संकट और बढ़ती महंगाई के बीच मोदी सरकार की ओर लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी देते हुए केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) को 17 फीसदी से बढ़ाकर अब 28 फीसदी कर दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब महंगाई भत्ते में कुल 11 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।

महंगाई भत्ते की तीन किस्तों पर लगी थी रोक

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण निर्मित हुई विपरीत परिस्थितियों के कारण केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते पर रोक लगा दी थी। केंद्रीय कर्मचारियों के DA की तीन किस्तें आनी बाकी थीं, लेकिन आज कैबिनेट बैठक में लिए गए मोदी सरकार के फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक सितंबर से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी।

कैबिनेट विस्तार के बाद आज दूसरी बार बैठक

प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट विस्तार के बाद आज मंत्रिमंडल की दूसरी बार बैठक की है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। अब से कुछ देर बार कैबिनेट में लिए गए फैसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

महंगाई की मार से परेशान आम आदमी

कोरोना संकट काल के बीच कमजोर अर्थव्यवस्था के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल, डीज़ल के दाम भी लगातार उछाल पर हैं। राजधानी दिल्ली सहित देश के कई शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए से ऊपर है। साथ ही खाद्य तेलों की कीमतों में भी लगातार उछाल आने के कारण रसोई का बजट भी बिगड़ गया है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से मध्यम वर्ग कर्मचारी को बड़ी राहत मिलेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!