भारत में अभी भी 99 फीसदी से ज्यादा संक्रमित मरीजों में मिल रहा कोरोना का यह वेरिएंट

दुनिया भर में तबाही मचाने वाला कोरोना का डेल्टा वेरिएंट अभी हमारे मुल्क से गया नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि देश में मिलने वाले कोरोना संक्रमित 99 फीसदी से ज्यादा मरीजों में डेल्टा वेरिएंट ही मिल रहा है। इसी बात पर ध्यान देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस वायरस पर शोध कर रहे वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों को डर है कि अगर एक बार यह फिर से लोगों में फैलने लगा तो हालात बहुत बुरे हो सकते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को आईसीएमआर ने बुधवार को अपनी ओर से भेजी गई रिपोर्ट के जरिए बताया है कि देश में अभी भी खतरा बरकरार है। नेशनल कोविड टास्क फोर्स के सदस्य सदस्य डॉ. एनके अरोड़ा ने रिपोर्ट में बताया कि, “भारत में अभी भी सबसे ज्यादा डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित मरीज ही पाए जाते हैं। यह वही वेरिएंट है, जिसने अप्रैल और मई में अपने देश में भीषण तबाही मचाई थी।”

डॉक्टर अरोड़ा ने बताया कि, “कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या कम हुई है, लेकिन उतनी भी कम नहीं हुई कि हम चैन से बैठ सकें।” केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में जितने भी संक्रमित मरीज हैं और रोजाना जितने संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, उनमें 99 फीसदी से ज्यादा लोगों में डेल्टा वेरिएंट की ही पुष्टि हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक लोगों को अभी सतर्क रहने की सख्त जरूरत है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि लोगों में वायरस की मारक क्षमता और संक्रमण फैलने की क्षमता में कोई कमी दर्ज नहीं हुई है। डॉक्टर एनके अरोड़ा ने तो यह भी कहा है कि डेल्टा वेरीएंट के अलावा लैंब्डा से भी खतरे की आशंका बनी हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!