सरकार ने रक्षा नीति को राजनीतिक हथकंडा बनाकर देश को किया कमजोर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने विदेश एवं रक्षा नीति को राजनीतिक हथंकडा बनाकर देश को कमजोर कर दिया है। उन्होंने उस खबर का हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख में कई स्थानों पर वास्तवित नियंत्रण रेखा (एलएसी) को फिर से पार कर लिया है और दोनों पक्षों के बीच झड़प की कम से कम एक घटना हो चुकी है। सेना ने इस खबर को खारिज किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘‘मोदी सरकार ने विदेश व रक्षा नीति को राजनीतिक हथकंडा बनाकर हमारे देश को कमज़ोर कर दिया है। भारत इतना असुरक्षित कभी नहीं रहा।’’

मंत्रियों की संख्या बढ़ गई लेकिन कोविड टीकों की नहीं: राहुल गांधी
इससे पहले राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार से चुटकी लेते हुए कहा था कि मंत्रियों की संख्या बढ़ गयी है लेकिन कोविड के टीके नहीं बढ़े हैं। उन्होंने रोजाना हो रहे टीकाकरण का चार्ट भी साझा किया, जिसके अनुसार, दिसंबर 2021 तक सभी वयस्कों का टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य अभी बहुत दूर है। गांधी ने ट्वीट किया था कि , ‘‘मंत्रियों की संख्या बढ़ी है, वैक्सीन की नहीं!”

उन्होंने हैशटैग लगाया है ‘टीका कहां है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार में 43 मंत्रियों के शामिल होने के बाद राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की है। केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की संख्या अब 77 हो गई है। गांधी ने जो चार्ट साझा किया है वह कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लक्ष्य से भारत के टीकाकरण अनुपात का है। चार्ट के अनुसार, दिसंबर 2021 तक 60 प्रतिशत आबादी के टीकाकरण का लक्ष्य है और इसके लिए टीकाकरण की आवश्यक दर 88 लाख खुराक प्रतिदिन है। हालांकि, चार्ट में यह भी इंगित किया गया है कि पिछले सात दिनों में औसत टीकाकरण 34 लाख खुराक प्रतिदिन है, जो तय लक्ष्य से 54 लाख खुराक कम है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!