विस्फोट की धमकी के बाद इंदौर पुलिस की वेबसाइट को भी किया था हैक, रेड अलर्ट जारी

इंदौर।

बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद इंदौर व निकटवर्ती जिलों में रेड अलर्ट जारी है लेकिन इस बीच इंदौर पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में एक मामला दर्ज किया गया है और वेबसाइट से आपत्तिजनक मैसेज को हटा दिया गया।

इंदौर पुलिस की वेबसाइट को हैक कर हैकरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक बात तो लिखा ही इसके अलावा ‘फ्री कश्मीर’ व ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’के नारे भी लिखे। पुलिस के अनुसार, वेबसाइट के ‘कॉन्टेक्ट अस’ खंड में वरिष्ठ अधिकारियों के विवरण के पेज पर साइबर हमला किया गया। इस पेज पर डीजीपी, आईजी और अन्य सीनियर अधिकारियों के नाम, पदनाम और उनके फोन नंबर होते हैं। पुलिस की वेबसाइट के रख-रखाव का जिम्मा अपराध निरोधक शाखा के पास है। इन हैकरों के बारे में जांच की जा रही है पता चलते ही उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर के IGP इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस हरिनारायणचारी मिश्रा ( ने एएनआइ को बताया, ‘एक अज्ञात शख्स ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट को हैक कर लिया था। इसे तुरंत ब्लॉक कर दिया गया। जल्द ही अपराधी पकड़ में आ जाएगा।’ उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से रेड अलर्ट जारी है और पुलिस के जवानों को सिविल ड्रेस में हालात की निगरानी के लिए तैनात कर दिया गया है। वहीं बम निरोधक दस्ते की भी पूरी तैयारी है।

इसके पहले मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ऐलान किया था कि रविवार को उत्तर प्रदेश में आतंकनिरोधी दस्ते ने लखनऊ में अलकायदा आतंक के मंसूबों को नाकाम किया और दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया था इसके बाद राज्य में रेड अलर्ट है। उन्होंने कहा था, ‘हमने राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है। मैंने DGP को इस बारे में निर्देश दिया था।’

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!