इंदौर पुलिस की वेबसाइट पर फ्री कश्मीर और पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा; PM मोदी पर भी की अभद्र टिप्पणी

इंदौर पुलिस की सरकारी वेबसाइट हैक कर ली गई है। हैकर्स ने DGP के बाद एडिशनल एसपी जोन 2 के सभी अधिकारियों के नाम के आगे हैक्ड बाय मोहम्मद बिल्ला फ्री कश्मीर और पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा है। वही प्रदेश के DGP और IG इंदौर की प्रोफाइल की जगह तिरंगे झंडे को गलत तरीके से लगा दिया गया है। इससे हड़कंप मच गया है और स्पेशल टीम पेज को रिकवर करने में जुटी है। सोमवार को ही मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने पूरे प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया था।

हैकिंग की खबर पता चलते ही इंदौर क्राइम ब्रांच की साइबर टीम हरकत में आ गई है। वह वेबसाइट रिकवर करने के साथ ही हैकर्स की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। इस घटना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मीडिया से कोई चर्चा नहीं कर रहे हैं।

मोहम्मद बिलाल नाम का पाकिस्तानी हैकर पहले भी कर चुका है वेबसाइट हैक

मोहम्मद बिलाल नाम का पाकिस्तानी हैकर पहले भी दिल्ली BJP की वेबसाइट हैक कर चुका है। नंवबर, 2019 में दिल्ली BJP की वेबसाइट हैक कर भी पाकिस्तान और कश्मीर जिंदाबाद लिखा गया था। बड़े शब्दों में लिखा था- 27 फरवरी याद है न। 27 फरवरी का संबंध एक दुखद घटना से है। इसी दिन उन्मादी भीड़ ने गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी थी। इसके बाद गुजरात सांप्रदायिकता की आग में झुलस गया था।

अप्रैल, 2018 में भी आंध्रा यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को बिलाल ने ही हैक किया था। 15 अक्टूबर, 2018 में गोवा BJP की वेबसाइट हैकिंग में भी बिलाल और उसकी पीसीई टीम का हाथ था।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!