ज्यादा नमक से सब्जी का स्वाद हो गया है खराब, तो स्वाद ठीक करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक

खाने में नमक का अंदाजा बहुत जरूरी है. अगर नमक कम हो जाए तो खाने का स्वाद फीका हो जाता है, लेकिन अगर नमक ज्यादा हो जाए तो खाने के स्वाद ही खराब हो जाता है. खाने में नमक ज्यादा होने पर गृहणी का सिरदर्द बढ़ने लगता है. ऐसे में अगर कोई मेहमान आ जाए या कोई ऐसी सब्जी बनी हो जिसे बनाने में काफी मेहनत लगती है और उसमें नमक ज्यादा हो जाए तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. किचन हैक्स (Kitchen Hacks) में आज हम आपको खाने में नमक ज्यादा होने पर बैलेंस करने का तरीका बता रहे हैं.

1- भुना बेसन- अगर सब्जी में नमक ज्यादा पड़ जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप सब्जी में थोड़ा भुना हुआ बेसन मिला दें. इससे नमक कम हो जाएगा. आप ग्रेवी और सूखी दोनों तरह की सब्जियों में भुना बेसन मिला सकते हैं.

2- आटे की गोलियां- सब्जी में नमक कम करने का दूसरा तरीका है कि आप आटे की गोलियां बनाकर डाल दें. इससे खाने में नमक कम हो जाएगा. ध्यान रखें कि खाना सर्व करने से पहले आटे की गोलियां निकाल दें.

3- उबला आलू- अगर रसेदार सब्जी या दाल में नमक ज्यादा हो जाता है तो आप उबला हुआ आलू (Boiled Potato) मिला सकते हैं. इससे खाने में नमक की मात्रा कम हो जाएगी और सब्जी, दाल की ग्रेवी भी गाढ़ी हो जाएगी.

4- नींबू का रस- ज्यादा नमक को बैलेंस करने के लिए आप नींबू का रस भी मिला सकते हैं. जिस चीज में नमक ज्यादा हो जाए, थोड़ा नींबू का रस डाल दें. इससे खाने का स्वाद भी खराब नहीं होगा और नमक भी कम हो जाएगा.

5- ब्रेड डाल दें- सब्जी या दाल में नमक ज्यादा होने पर आप ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप ब्रेड के 1-2 स्लाइस डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे सब्जी का स्वाद भी खराब नहीं होगा और नमक भी कम हो जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!