प्रियंका-राहुल का BJP पर तंज- यूपी में ‘हिंसा’ का नाम ‘मास्टरस्ट्रोक’

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की सरगर्मियों के बीच हिंसा की खबरों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. हाल ही में हुए महिला प्रस्तावक से बदसलूकी का मामला तूल पकड़ रहा है. वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला प्रस्तावक से बदसलूकी मामले में बीजेपी को आड़े हाथों लिया है. वहीं राहुल गांधी ने भी इस मसले पर योगी सरकार पर तंज कसा है.उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं नामांकन की प्रक्रिया को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का खासा ख्याल रखा जा रहा है, लेकिन इन सब के बीच कई जिलों में हिंसक तस्वीरें सामने आ रही हैं. वहीं, इस दौरान लखीमपुर खीरी में महिला प्रस्तावक के साथ हुई बदसलूकी के चलते कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

सुरक्षा पर उठे सवाल, बीजेपी को दिया जवाब

इसके साथ ही महिला के साथ हो रहे इस तरह के व्यवहार ने कहीं न कहीं सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. लखीमपुर खीरी में हुए महिला प्रस्तावक से बदसलूकी के मामले पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

‘सरकार वही, व्यवहार वही’
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने बीजेपी विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी. आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए बीजेपी ने सारी हदें पार कर दीं. सरकार वही, व्यवहार वही.

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसा को लेकर आज (शनिवार) को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है. वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी ट्वीट कर आरोप लगाया, सरकार वही व्यवहार वही.

राहुल गांधी का योगी सरकार पर तंज
राहुल गांधी ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा को लेकर योगी सरकार पर तंज कसते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में एक खबर शेयर की जिसमें बताया गया कि कैसे कन्नौज, लखीमपुर, सीतापुर, उन्नाव, बहराइच में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा हुई.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!