क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी, ढाई हजार करोड़ की हेरोइन बरामद

नई दिल्ली।

राजधानी दिल्ली में क्रांइम ब्रांच को बड़ी कायमाबी हाथ लगी है। यहां 350 किलो हेरोइन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत ढाई हजार करोड़ रुपए बताई गई है। यह दिल्ली में हेरोइन की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हेरोइन लेकर आए हैं। जाल बिछाकर चार लोगों को पकड़ा गया तो भारी मात्रा में ड्रग्स मिली। अधिकारियों को आशंका है कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन को अफगानिस्तान से भारत आया गया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह हेरोइन किनको सप्लाय होना थी। आरोपियों के पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि यह बड़े ड्रग्स रैकेट का मामला है जिसके तार हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश से जुड़े हो सकते हैं।

बता दें मुंबई में फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स को लेकर लंबी जांच की। इस दौरान हिंदी सिनेमा से जुड़ी कई नामी हस्तियों से पूछताछ की गई थी। सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को भी एनसीबी के सवालों का सामना करना पड़ा था। एनसीबी ने छापे मारकर कई दलालों को भी पकड़ा था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!