फलस्तीनी-अमेरिकी व्यक्ति के मकान को इजराइल ने ध्वस्त किया

यरुशलम । इजराइल-फलस्तीन के बीच भले ही थम गया हो पर यहां छुटपुट वारदातें जारी हैं। वेस्ट बैंक इलाके में इजराइलियों पर जानलेवा हमले करने के आरोपी एक फलस्तीनी-अमेरिकी व्यक्ति के परिवार के मकान को को ध्वस्त कर दिया। उसने इस व्यक्ति की अलग रह रही पत्नी के अनुरोध भी ठुकरा दिया जिसमें उसने कहा कि वह इस मकान में बमुश्किल ही कभी रहा है। वह अपने तीन बच्चों के साथ इसमें रहती थी। अमेरिका ने मकान को ध्वस्त किए जाने की निंदा की। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘किसी व्यक्ति के कृत्यों के कारण पूरे परिवार का घर नहीं गिराया जाना चाहिए। वेस्ट बैंक में तनाव कम करने की काफी आवश्यकता है। दंड स्वरूप मकान गिराए जाने से ऐसे वक्त में तनाव ही बढ़ेगा जब हर किसी को शांति स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।’ प्राइस ने कहा कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने वरिष्ठ इजराइली समकक्ष के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है।

इजराइली सेना रात को तुरमस अय्या गांव में घुसी और मकान को चारों तरफ से घेर लिया। सेना ने नियंत्रित विस्फोटकों की मदद से दो मंजिला मकान को गिरा दिया। इजराइल का कहना है कि मुंतसर शालाबी ने दो मई को गोलीबारी की जिसमें इजराइली छात्र येहुदा ग्वेता मारा गया और दो अन्य घायल हो गए। हमले के कुछ दिनों बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पत्नी सना शालाबी ने कहा कि वे कई सालों से अलग रह रहे हैं और मुंतसर अपना ज्यादातर समय न्यू मेक्सिको में बिताता है जहां उसने तीन और महिलाओं से विवाह रचाया है। पूरे परिवार के पास अमेरिका की नागरिकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!