इजराइल में कैंसर के मरीजों को दवा पहुंचाएगा रोबोट, जल्द होगी उसकी तैनाती

यरुशलम: इजराइल के सबसे बड़े अस्पताल का कैंसर विज्ञान विभाग जल्द ही मरीजों को दवा पहुंचाने का काम रोबोट करेगा।मीडिया रिपोर्ट से शुक्रवार को इसकी जानकारी मिली। ये रोबोट इस कार्य के लिए भूगत सुरंग, नियमित गलियारा और लिफ्ट तक का इस्तेमाल करने में निपुण हैं। खबर के मुताबिक अगले महीने से जब शीबा मेडिकल सेंटर के ऑन्कोलॉजी विभाग को कैंसर की दवाई की जरूरत होगी,तब इजराइल में निर्मित ये रोबोट इन दवाइयों को सीधे उस नर्स तक पहुंचाएंगे, जिन्होंने इस दवाई की माँग की है। इस तरह समय बचाकर ये रोबोट मरीजों की जान बचाने में मदद करेगा। अस्पताल को उम्मीद है कि धीरे-धीरे ये इस तंत्र का विकास करेगा और फिर सभी विभागों में इस उद्देश्य के लिए रोबोट का इस्तेमाल किया जा सकेगा। शीबा में ‘क्लिनिकल फार्माकोलॉजी’ के निदेशक रोनेन लोबस्टिन ने बताया, ‘‘यह बहुत उत्साहजनक है कि हम दवा पहुंचाने के लिए इंसान की जगह रोबोट का इस्तेमाल करने वाले हैं, जिससे समय की बचत होगी।’’ इजराइल की स्टार्टअप कंपनी ‘सीमलेस विजन’ पहली बार रोबोट तैनात करेगी, कंपनी को उम्मीद है कि इस संबंध में उनके पास अंतरराष्ट्रीय ग्राहक भी आएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!