भारत में अमेरिका के अलगे राजदूत होंगे एरिक गार्सेटी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा भारत के लिए देश का राजदूत नामांकित किए जाने पर लॉस एंजिलिस के महापौर एरिक गार्सेटी ने कहा है कि वह नामांकन स्वीकार कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं और जिस तरह उन्होंने शहर की सेवा की, वह उसी जोश, प्रतिबद्धता और प्रेम के साथ अपनी नयी भूमिका भी निभाएंगे।

सीनेट से उनके नाम की पुष्टि होने पर गार्सेटी (50) पूर्ववर्ती राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में भारत के लिए अमेरिका के राजदूत रहे केनेथ जस्टर का स्थान लेंगे। इस सप्ताह के शुरू में जस्टर को विदेश मामलों पर परिषद में प्रतिष्ठित सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया। बाइडन प्रशासन द्वारा नामांकित किए जाने की घोषणा के बाद गार्सेटी ने एक बयान में कहा कि आज राष्ट्रपति ने भारत के लिए अमेरिका के राजदूत के तौर पर सेवा के वास्ते मेरे नाम की घोषणा की। नयी भूमिका में सेवा के लिए उनके नामांकन प्रस्ताव को स्वीकार कर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

गार्सेटी के अलावा व्हाइट हाउस ने कई अन्य राजदूतों के नामांकन की भी घोषणा की। व्हाइट हाउस ने कहा कि एरिक एम गार्सेटी 2013 से लॉस एंजिलिस शहर के महापौर रहे हैं। इसके अलावा वह 12 साल नगर परिषद के सदस्य तथा परिषद अध्यक्ष भी रहे हैं। बाइडन ने डेनिस कैम्पबेल बाउर को मोनाको के लिए दूत, पीटर डी हास को बांग्लादेश के लिए और बर्नाडेट एम. मीहान को चिली के लिए शीर्ष राजनयिक के तौर पर नामांकित किया।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!