गुजरात में 15 जुलाई से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज,

कोरोना मामलों के चलते बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तमाम राज्य के स्कूलों व काॅलेजों को अस्थायीतौर पर बंद करने के निर्णय लिए गए थे। जिसके बाद गुजरात राज्य में लगातार कोरोना में आ रही गिरावट बच्चों की शिक्षा को जारी करने के लिए एक उम्मीद की किरण बनी हुई है। गुजरात सरकार ने 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल, काॅलेज और तकनीकी संस्थान को 15 जुलाई से फिर से खोलने का निर्णय लिया है।

राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार आ रही कमी को देखते हुए गुजरात सरकार ने 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए और काॅलेजों व टेक्निकल इंस्टीट्यूट के छात्रों के लिए 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ फिजिकल क्लासेस को 15 जुलाई से शुरू करने की अनुमति दे दी है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सरकार की कोर कमेटी की बैठक में महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया है।

वहीं गुजरात में अगर पिछले 24 घंटों में नए कोरोना संक्रमण मरीजों की बात करें तो ऐसे 56 नए मामले सामने आए हैं और 1 मौत की पुष्टि की गई है। सरकार ने इस ओर भी ध्यान देते हुए कहा कि छात्रों के लिए कक्षाओं में उपस्थिति होना जरूरी नहीं है। लेकिन यदि छात्रों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा जाता है तो इसके लिए स्कूलों और काॅलेजों के अधिकारियों को माता-पिता की सहमति लेनी होगी।

जानकारी के लिए आपको बतादें कि गुजरात राज्य में कक्षा 12वीं में 6.82 लाख से ज्यादा छात्र 8333 हायर सेकेंडरी स्कूलों में एनरोल हैं। रिलीज में बताया गया है कि 2000 से ज्यादा काॅलेजों और टेक्निकल इंस्टीट्यूट में 11 लाख से अधिक स्नातक और डिप्लोमा छात्र नामांकित हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!