भारत और श्रीलंका वनडे सीरीज पर कोरोना संकट, बीसीसीआई प्रमुख सौरभ गांगुली ने दिया ये बड़ा बयान

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज होना है, लेकिन इससे पहले श्रीलंका टीम के दो सदस्य कोरोना पाये गए हैं. इसके बाद से सीरीज के कार्यक्रम में फेरबदल की अटकले लगाई जा रही है. अब बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने इस पर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सीरीज कुछ दिन के लिए स्थगित की जा सकती है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रमुख सौरव गांगुली ने कहा कि श्रीलंकाई कैंप में कोरोना के मामले सामने आने की वजह से भारत और श्रीलंका के बीच एकदिवसीय सीरीज 17 जुलाई तक के लिए स्थगित हो सकती है.

13 से शुरू होनी थी सीरीज

श्रीलंका को टीम इंडिया के खिलाफ छह मैचों की सफेद गेंद की सीरीज (तीन वनडे और तीन टी-20) खेलनी है, जो 13 जुलाई से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसमें बदलाव हो सकता है. कोच फ्लावर इंग्लैंड से लौटने के बाद सख्त स्वारंटाइन में हैं. श्रीलंकाई टीम के इंग्लैंड से लौटने के 48 घंटे बाद कोच फ्लावर संक्रमित हो गए थे.

बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले मेजबान टीम के खेमे में कोरोना के 2 मामले सामने आ गए. श्रीलंकाई टीम के डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. श्रीलंका बोर्ड ने शुक्रवार को जानकारी दी कि डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन संक्रमित हो गए हैं. इससे पहले टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर गुरुवार को वायरस की चपेट में आ गए थे. अब तक मेजबान टीम के 2 सदस्य पॉजिटिव हो चुके हैं.

श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने अपने बयान में कहा कि श्रीलंकाई राष्ट्रीय टीम के डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ग्रांट फ्लावर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद राष्ट्रीय खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ का गुरुवार को पीसीआर परीक्षण कराया गया था, जिसमें निरोशन पॉजिटिव पाये गए.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!