भोपाल में अब सिर्फ कोरोना के 28 मरीज अस्पतालों में भर्ती, 14 आईसीयू में है

भोपाल ।

भोपाल में 9 जुलाई की स्थिति में कोरोना के 87 सक्रिय मरीज हैं । इनमें से 28 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि अन्य मरीज होम आइसोलेशन में है। विभाग द्वारा तैयार एक रिपोर्ट के मुताबिक अस्पतालों में भर्ती 28 मरीजों में 14 मरीज आईसीयू में है, जबकि 10 मरीज ऑक्सीजन पर है। बाकी चार मरीज साधारण बिस्तर पर हैं। भर्ती मरीजों के लिहाज से यह संख्या प्रदेश में सबसे ज्यादा है। इंदौर में 25 मरीज और सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं । इनमें से आईसीयू में सिर्फ 6 मरीजों का इलाज चल रहा है। अप्रैल में सरकारी अस्पतालों में सबसे ज्यादा मरीज हमीदिया अस्पताल में थे, लेकिन अब यहां भी मरीज की संख्या सिर्फ दो है। दोनों मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

बता दें कि मई में ऐसी स्थिति बनी थी कि हमीदिया अस्पताल में साधारण बिस्तर भी मरीजों को नहीं मिल पा रहे थे। अब 600 बिस्तर वाले डी ब्लॉक में सिर्फ 2 मरीज हैं।प्रदेश में हर दिन कोरोना के 70 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच की जा रही है। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या फिलहाल 406 है इनमें से करीब 70 फीसद मरीज होम आइसोलेशन में हैं। हमीदिया अस्पताल के छाती व श्वास रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ लोकेंद्र दवे ने बताया कि मरीजों की संख्या कम होने की बड़ी वजह यह है कि लोग कोरोना के डर के चलते मास्क लगा रहे हैं साथ ही शारीरिक दूरी का पालन भी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि टीका की अहम भूमिका है। जिन्हें टीका लग चुका है हो सकता है कि उन्हें इतना मंद लक्षण दिखाई दें कि उन्हें यह भी पता नहीं चले कि वह संक्रमित हो चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!