मालवाहक जहाज और एक ड्रेजर की हुई भीषण टक्कर, खाड़ी में आधा डूबा जहाज

मनीला। फिलीपीन के मनीला खाड़ी के लंगर क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक मालवाहक जहाज और साइप्रस का ध्वज लगे एक ड्रेजर की टक्कर हो गई। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन मालवाहक जहाज व्यस्त जलमार्ग क्षेत्र में आधा डूब गया। तटरक्षा अधिकारियों ने बताया कि तत्काल यह स्पष्ट नहीं है कि मनीला के बेसको तटरेखा पर तड़के यह दुर्घटना कैसे हुई। इस दुर्घटना की वजह से एमवी पलावन पर्ल जहाज आधा झुक गया और उसमें पानी भर गया जबकि ड्रेजर के पेंदे को भी नुक़सान पहुंचा है।
  ड्रेजर बीकेएम 104 मनीला हवाईअड्डे परियोजना से जुड़े तलकर्षण का काम करने के लिए देश में है। तलकर्षण के काम में पानी के भीतर से मलबा हटाने या उसके भीतर के जमीन के ढांचे को सुधार का काम किया जाता है। तटरक्षक बल ने बताया मालवाहक जहाज पर चालक दल के 18 सदस्य थे लेकिन तत्काल अभी ड्रेजर के चालक दल के सदस्यों के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि तटरक्षक बल के कर्मी पलावन पर्ल के आसपास संभावित तेल रिसाव को रोकने का काम करेंगे। अभी जांच जारी है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!