24 घंटे में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच तीसरी मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के रेडवानी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। पिछले 24 घंटे में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह तीसरी मुठभेड़ है। कहा जा रही है कि 2 से 3 आतंकी इलाके में छिपे हुए हैं। इससे एक दिन पहले कुलगाम और पुलवामा जिलों में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 5 आतंकवादी मारे गए।

अलग- अलग मुठभेड़ में 5 आतंकवादी ढेर
ये मुठभेड़ ऐसे समय हुईं जब हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के पांच साल पूरे होने पर घाटी के कुछ इलाकों में बंद रहा। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा के पुचाल क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना ने दरम्यानी रात संयुक्त रूप से घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया था।

आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर बोला हमला
तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के ठिकाने का पता लगा लिया गया और उनसे बार-बार समर्पण करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने संयुक्त तलाश दल पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसपर जवाबी कार्रवाई की गई और मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए और मुठभेड़ स्थल से उनके शव निकाल लिए गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के किफायत रमजान सोफी और अल बद्र के इनायत अहमद डार के रूप में हुई है।

नाका पार्टी पर की अंधाधुंध गोलीबारी
वहीं, कुलगाम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकवादियों के आवागमन की सूचना मिलने के बाद जदोरा-काजीगुंड में एक संयुक्त जांच चौकी स्थापित की गई। जांच के दौरान, जब नाका पार्टी ने एक संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा किया तो वाहन में बैठे दो आतंकी बाहर निकले और संयुक्त नाका पार्टी पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि, सतर्क नाका पार्टी ने तुरंत प्रभावी जवाबी कार्रवाई की और दोनों आतंकवादी घटनास्थल पर ही मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान लश्कर ए तैयबा के नासिर अहमद पंडित और शहबाज अहमद शाह के रूप में हुई है।

विजय कुमार ने सुरक्षाबलों को दी बधाई
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कोई नुकसान हुए बिना पेशेवर तरीके से सफल अभियानों को अंजाम देने पर पुलिस और सुरक्षाबलों को बधाई दी है। सुरक्षाबलों को यह सफलता बुरहान वानी के मारे जाने के पांच साल पूरे होने के अवसर पर मिली है। आतंकी कमांडर वानी के मारे जाने के पांच साल होने पर घाटी के कई हिस्सों में आंशिक बंद रहा। हालांकि अधिकारियों ने बंद का कारण कोविड रोधी नियमों को बताया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!