कोरोना के बाद एक और वायरस का खतरा, केरल में मिले ज़ीका वायरस के 13 मामले

कोरोना महामारी का प्रकोप थमा भी नहीं है और एक नये वायरस ने दस्तक दे दी है। केरल में ज़ीका वायरस के 13 मामले मिले हैं। आपको बता दें कि जीका वायरस एडीज प्रजाति के मच्छरों के काटने से फैलता है, जो दिन में ही काटते हैं। केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में गुरुवार को जीका वायरस (Zika Virus) के कुल 13 मामले सामने आए। जांच के लिए इनके सैंपल पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) में भेजे गये थे, जिसमें 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राज्य में जीका वायरस के मामलों का पता चला है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि केरल में जीका वायरस की सूचना मिली है।

क्या हैं इसके लक्षण?

राजधानी के एक अस्पताल में पिछले महीने एक 24 वर्षीय गर्भवती महिला में बुखार, सिरदर्द और चकत्ते के लक्षण मिले थे। शुरुआती जांच में वायरस के माइल्ड पॉजिटिव संकेत दिखे और बाद में जांचे गए 19 सैंपल में से 13 सैंपल में जीका पॉजिटिव पाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक संक्रमि‍त मह‍िला की कोई ट्रेवल ह‍िस्‍ट्री नहीं है लेकिन उनका घर तमिलनाडु सीमा पर है। एक हफ्ते पहले उनकी मां में भी इसी तरह के लक्षण दिखे थे। जिन 19 लोगों के सैंपल भेजे गये थे, उनमें डॉक्टर और अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। इनमें से 13 पॉजिटिव पाये गये हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, जीका वायरस के लक्षण भी डेंगू और वायरल की तरह ही हैं जैसे – बुखार, जोड़ों का दर्द, शरीर पर लाल चकत्ते, थकान, सिर दर्द और आंखों का लाल होना। संक्रमित होने पर जीका वायरस आमतौर पर एक हफ्ते तक संक्रमित व्यक्ति के खून में रहता है और संक्रमित मच्छर के काटने के 3 से 14 दिन बाद इसके लक्षण दिखने शुरू होते हैं। जीका वायरस पहली बार 1947 में युगांडा में बंदरों में पाया गया था। उसके बाद एशिया, अफ्रीका, अमेरिका और प्रशांत द्वीपों में फैल गया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!