रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बदल दिया मंत्रालय में कामकाज का समय

मोदी कैबिनेट के नए नामों में सबसे ज्यादा चर्चा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की हो रही है। ताजा खबर यह है कि रेल मंत्रालय का चार्ज लेते ही अश्विनी वैष्णव एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि रेल मंत्रालय में दो शिफ्ट में काम होगा। पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से 4 बे तक और दूसरी शिफ्ट 3 बजे से रात 12 बजे तक चलेगी। यानी अब रेल मंत्रालय में सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक काम होगा। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। रेल मंत्रालय में एडीजी पीआर डीजे नारायण ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आदेश जारी कर दिया गया है।

नव नियुक्त रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहले ही साफ कर चुके हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी की प्लानिंग में रेलवे का प्रमुख हिस्सा है और उन्होंने वादा किया कि वह इस दिशा में काम करेंगे। बकौल अश्विनी वैष्णव, रेलवे के लिए प्रधानमंत्री मोदी का विजन लोगों के जीवन को बदलना है, ताकि आम आदमी, किसान, गरीब सभी को रेलवे का लाभ मिले। पूर्व आईएएस अधिकारी अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्री, संचार मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नियुक्त किया गया है। रेल मंत्रालय पहले पीयूष गोयल के अधीन था जिन्हें वाणिज्य और उद्योग मंत्रालयों का प्रभार दिया गया है।

50 वर्षीय अश्विनी वैष्णव ने संचार मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में रविशंकर प्रसाद की जगह ली। यह पहली बार है कि किसी मंत्री ने व्हार्टन स्कूल, पेनीसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से एमबीए और आईआईटी कानपुर से एमटेक किया है। उन्होंने जनरल इलेक्ट्रिक और सीमेंस जैसी प्रमुख वैश्विक कंपनियों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। वैष्णव ने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से एमबीए और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर से एम.टेक किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!