MP के 30वें राज्यपाल बने मंगूभाई पटेल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक ने दिलाई शपथ,

मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने गुरुवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक ने राजभवन में सुबह 11:30 बजे उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा मौजूद रहे।

राज्यपाल पटेल बुधवार देर शाम भोपाल पहुंचे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टेट हैंगर पर उनकी अगवानी की थी। इस अवसर पर गृह मंत्री डाॅक्टर नरोत्तम मिश्रा व राज्य शासन के आला अफसर मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों समेत कुल 100 लोग मौजूद रहे, हालांकि राजभवन के सभागार में 190 लोगों के बैठने की क्षमता है। राजभवन की तरफ से राजनीतिक दलों के प्रमुखों को समारोह के लिए आमंत्रण भेज दिया गया था।

राज्यपाल मंगूभाई छगन भाई पटेल का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया

राष्ट्रपति द्वारा 6 जुलाई को मध्य प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर मंगूभाई छगनभाई पटेल ने कहा था कि मैं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का आभारी हूं। नरेंद्र मोदी के हम पहले से साथी थे। उन्होंने हमें जो रास्ता दिखाया उस पर हम चलते रहे। समाज सेवा करते रहे और आगे भी चलते रहेंगे। मंगूभाई पटेल गुजरात के नवसारी से 6 बार विधायक रहे हैं। इसके साथ ही गुजरात मोदी कैबिनेट में वन एवं पर्यावरण मंत्री रहे हैं। मंगूभाई को दक्षिण गुजरात का प्रमुख आदिवासी नेता माना जाता है।

राज्यपाल मंगूभाई छगन भाई पटेल का निवृत्तमान श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

नवसारी जिले से दूसरे राज्यपाल

मंगूभाई नवसारी जिले से दूसरे राज्यपाल बने हैं। इससे पहले नवसारी जिले के ही कुमुदबेन जोशी को कांग्रेस सरकार में आंध्रप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था। 1 जून 1944 को जन्मे मंगूभाई पटेल 8वीं पास हैं। नवसारी नगर पालिका के सदस्य के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले मंगूभाई पटेल 1990 से 1995, 1995 से 1997, 1998 से 2002, 2002 से 2007, 2002 से 2012 और 2012 से 2017 तक विधायक चुने गए।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!