इंदौर : प्रदेश के गृह मंत्री तथा इंदौर जिले के प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्र आज दो दिवसीय भ्रमण पर इंदौर आए। इंदौर आगमन पर वे सीधे इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला तथा आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक जीतू जिराती, गौरव रणदिवे, आईजी हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल, डीआईजी मनीष कपूरिया सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।










