खजराना गणेश मंदिर के बाहर इंदौर में प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा के काफिले के सामने युवकों ने किया प्रदर्शन,

इंदौर:गुरुवार को इंदौर पहुंचे प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। मिश्रा यहां दोपहर को खजराना गणेश मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। बाहर निकलते हुए कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए। इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

मामले में पुलिस को जानकारी नहीं मिली है। खुफिया विभाग की मानें, तो काफिले को काले झंडे दिखाए गए हैं। युवकों की जानकारी निकाली जा रही है। खजराना इलाके से काफिला रेसीडेंसी कोठी की ओर रवाना हुआ। यहां प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की। गौरतलब है, वे 7 जुलाई को ही इंदौर आने वाले थे, लेकिन दौरा अचानक निरस्त हो गया था।

इसके बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा, मैं कोई डायनैमिक नहीं हूं। मैं साधारण कार्यकर्ता हूं। कार्यकर्ता के तरह ही हम मिलकर कार्य करेंगे। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कहा कि मैं रोजाना इसकी समीक्षा बैठक करता हूं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग की जा रही है। उसके पहले ही हमारी तैयारी हो चुकी है।

नवनिर्मित निर्वाचन कार्यालय भवन का करेंगे लोकार्पण

9 जुलाई की सुबह 9 बजे गृहमंत्री रेसीडेंसी कोठी पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। 10.30 बजे वे कलेक्टोरेट में कोविड की वर्तमान स्थिति व संभावित तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका परियोजना, जिला पंचायत, जिला उद्योग आदि विभागों की योजनाओं व औद्योगिक क्लस्टर आदि को लेकर प्रेजेंटेशन देखेंगे। 11.30 बजे वे नए निर्वाचन भवन का लोकार्पण करेंगे व फिर रेसीडेंसी जाएंगे। शाम 6.30 बजे भोपाल रवाना हो जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!