मध्य प्रदेश में नक्सली आतंक, सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने लाए हथियार जब्त

बालाघाट ।

मध्य प्रदेश में नक्सली आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार को बालाघाट पुलिस ने नक्सलियों के लिए ले जाई जा रही हथियारों की खेप पकड़ी है। मामले में गिरफ्तार आठ आरोपितों ने जुर्म स्वीकार करते हुए राजफाश किया है कि बीते कुछ महीनों में कई बार हथियार नक्सलियों तक पहुंचाए हैं। यह अंतरराज्यीय गिरोह राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हथियारों की खरीद-बिक्री करता था। यह हथियार सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लाए गए थे। बालाघाट के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि किरनापुर कीन्ही के जंगल में दो चौपहिया वाहनों से नक्सलियों तक हथियार पहुंचाने की फिराक में घूम रहे आठ लोगों के कब्जे से पिस्टल, एके-47 की मैग्जीन समेत अन्य सामान जब्त हुआ है।

गिरोह ने पिछले छह माह में तीन राज्यों में 30 लाख रुपये के हथियार-बारूद समेत दीगर सामान की सप्लाई नक्सलियों को की है। नक्सलियों को बारिश पूर्व पांच हजार कारतूस के साथ पिस्टल, अन्य हथियार और शिविर लगाने की सामग्री पहुंचाने के लिए करीब एक करोड़ रुपये की डील हुई थी।

ये सामग्री बरामद

32 इंच तीन पिस्टल, 32 इंच पिस्टल की तीन मैग्जीन, एके-47 अनफिनिशड की एक मैग्जीन, जिलेटिन की आठ छड़, 20 फीट कोर्डेक्स लाल वायर, आठ मोबाइल, दो चार पहिया वाहन, नौ एलइडी टार्च, छाता, हवा पंप, एमपी थ्री प्लेयर, पर्स, सूटकेस, तीन बैग कपड़ों से भरे व टेंट का सामान।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!