जल जीवन मिशन के तहत 39 लाख से अधिक ग्रामीण घरों में पहुँचा नल से जल

डेढ़ लाख से अधिक स्कूल व आँगनवाडि़यों में नल कनेक्शन का काम भी प्रगति पर
इंदौर:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच थी कि देश की ग्रामीण आबादी के लिए भी शहरों की ही तरह पेयजल की समुचित व्यवस्था होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त 2019 को लाल किले से राष्ट्रीय जल जीवन मिशन की घोषणा की थी। मिशन की गाइड लाइन जारी होते ही विभिन्न राज्यों ने अपने ग्रामीण क्षेत्र की जल व्यवस्था के लिए मिशन के अन्तर्गत कार्य प्रारम्भ किए ताकि गाँवों के हर घर में नल कनेक्शन दिया जा सके। मिशन पर होने वाला व्यय केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा बराबर-बराबर वहन किया जाता है।
प्रदेश में जल जीवन मिशन में अब तक 39 लाख एक हजार 181 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। समूची ग्रामीण आबादी के लिए एक करोड़ 3 लाख नल कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में आईएमआईएस पोर्टल पर दर्ज करीब 95 हजार शालाओं और 66 हजार से अधिक आँगन बाडि़यों में भी स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिये नल कनेक्शन दिए जाने का कार्य प्रगतिरत है। अब-तक स्कूल तथा आँगनबाडि़यों में 26 हजार से अधिक नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
प्रदेश की करीब सवा 5 करोड़ ग्रामीण आबादी को नल कनेक्शन के जरिये गुणवत्तापूर्ण और पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध करवाने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों के अनुरूप जल जीवन मिशन के अन्तर्गत त्वरित कार्यवाही की जा रही है। स्वयं मुख्यमंत्री चौहान ने मिशन की समय-समय पर समीक्षा की है। ग्रामीण अंचल में माता-बहनों को नदी, कुँआ, तालाब, बावड़ी तक जाकर पानी लाने की जरूरत नहीं पड़े, इस उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को गति देकर ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन के जरिये पानी उपलब्ध कराना प्रारम्भ कर दिया है। कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य होते ही जल जीवन मिशन के कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश के 2985 ग्रामों की शत-प्रतिशत आबादी को नल कनेक्शन से पानी उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जा चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!