इंदौर में आगामी 2035 को दृष्टिगत रखते हुये तैयार होगी विकास योजना

इंदौर विकास योजना संबंधी नियोजन एवं पर्यवेक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

इंदौर:इंदौर में आगामी 2035 को दृष्टिगत रखते हुये विकास योजना तैयार की जायेगी। विकास योजना के प्रारूप को तैयार करने के लिये प्रारंभिक तैयारियाँ जारी हैं। इसी संबंध में आज इंदौर विकास योजना के संबंध में गठित नियोजन एवं पर्यवेक्षण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष एवं संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्य तथा सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़ तथा आकाश विजयवर्गीय तथा संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश एस.के.मुदगल मौजूद थे।
बैठक में इंदौर विकास योजना 2021 के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गयी। बैठक में तय किया गया कि इंदौर में आगामी 2035 को दृष्टिगत रखते हुये विकास योजना तैयार की जायेगी। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर में आगामी 50 वर्षों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुये योजना तैयार की जाये। यह योजना दूरगामी सोच के साथ समग्र विकास के दृष्टिकोण से तैयार होना चाहिये।लालवानी ने कहा कि आगामी विकास योजना में रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टेण्ड, कमर्शियल क्षेत्र सहित आमजन से जुड़ी विभिन्न मूलभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि यह देखा जाये कि विकास योजना 2021 के प्रावधानों का कितना पालन हुआ है, इसकी भी समीक्षा हो। यह देखा जाये कि हरियाली, खेलकुद, आमोद-प्रमोद आदि के प्रावधानों का कहाँ तक पालन हुआ है।
बैठक में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने विकास योजना के प्रारूप को तैयार करने के संबंध में की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गठित समिति की बैठक अब नियमित होगी। विकास योजना का प्रारूप विस्तृत विचार-विमर्श, खुले संवाद से आम सहमति के साथ तैयार होगा। पूरी पारदर्शिता रखी जायेगी। बैठक में बताया गया कि प्रारूप तैयार करने के लिये एनआरएससी हैदराबाद से सेटेलाईट ईमेज भारत सरकार की अमृत योजना के तहत तैयार हुई है। प्राप्त सेटेलाईट ईमेज का स्थल पर सत्यापन भी पूरा हो गया है। इसके आधार पर प्राप्त बेसमेप का परीक्षण किया जा रहा है।

विकास योजना के प्रारूप तैयार करने के प्रावधानों की जानकारी दी


बैठक में विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय तथा श्रीमती मालिनी गौड़ ने भी विकास योजना के प्रारूप तैयार करने के संबंध में अपने-अपने सुझाव दिये। इस अवसर पर संयुक्त संचालक नगर एवं ग्राम निवेश एस.के.मुदगल ने विकास योजना के प्रारूप तैयार करने के प्रावधानों की जानकारी दी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!