बारिश की खेंच से किसान चिंतित, करने लगे टोने-टोटके

झाबुआ ।

पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने से किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि एक या दो दिन में बारिश नहीं होती है तो फिर से बोवनी करने के आसार बन जाएंगे। कई किसानों ने महंगा बीज खरीद कर बोवनी की है। ऐसे में उन्हें आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस वर्ष अब तक 150 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि पिछले वर्ष अब तक 201 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। बारिश का इंतजार अब हर किसी को हो रहा है। दिन में पड़ने वाली उमस से हर कोई परेशान है। बारिश के लिए अब ग्रामीण क्षेत्रों में टोने-टोटके करना शुरू हो गए हैं।

सोयाबीन व कपास के महंगे बीज खरीदकर बोने वाले किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने सोयाबीन बीज 10 से 12 हजार रुपये प्रति क्विंटल और कपास बीज 350 से 700 रुपये प्रति 450 ग्राम के मान से खरीद कर बोए हैं।

इस वर्ष अब तक हुई बारिश

केंद्र, इस वर्ष की बारिश, पिछले वर्ष अब तक की बारिश

झाबुआ 94.03 207.05

रामा 141.00 175.02

थांदला 166.02 271.00

पेटलावद 110.07 239.08

रानापुर 219.00 73.00

मेघनगर 171.00 243.00

जिले की इस वर्ष अब तक की औसत बारिश 150.03 मिमी

जिले की पिछले वर्ष अब तक की औसत बारिश 201.05 मिमी

(आंकड़े भू-अभिलेख के अनुसार मिली मीटर में)

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!