बीजेपी को घेरने के लिए संसद में ममता बनर्जी से नजदीकी बढ़ाएगी कांग्रेस

नई दिल्ली ।बंगाल चुनाव में एक भी सीट न जीत पाने के बाद अब कांग्रेस पार्टी संसद में बीजेपी को घेरने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से करीबी बढ़ाने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जल्द ही लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को पद से हटा सकती हैं। इस कदम को संसद के मॉनसून सत्र से पहले कांग्रेस पार्टी में किए जा रहे कई बदलावों का हिस्सा माना जा रहा है। चौधरी को पद से इसलिए भी हटाया जा सकता है ताकि तृणमूल कांग्रेस से दूरी घटाई जा सके और संसद में बीजेपी और मोदी सरकार के खिलाफ मजबूती से अभियान चलाया जा सके। कांग्रेस ने बंगाल चुनाव में तृणमूल के खिलाफ लेफ्ट के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। हालांकि, कांग्रेस अपने प्रचार में ममता बनर्जी पर हमला करने से बचती रही थी। पार्टी ने ममता की जीत का स्वागत भी किया था। लेकिन अधीर रंजन चौधरी ममता बनर्जी और उनकी सरकार के धुर आलोचक रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस संसद में तृणमूल के साथ गठजोड़ में किसी तरह की अड़चन नहीं चाहती और इसलिए पार्टी अधीर रंजन चौधरी को सदन के नेता के पद से हटा सकती है। वहीं, दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल गवर्नर जगदीप धनखड़ के खिलाफ संसद में भी मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। राज्यपाल को पद से हटाने की मांग लेकर टीएमसी राष्ट्रपति के पास जा सकती है, इसके लिए वह कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों का साथ मांग सकती है। चौधरी बंगाल की बहरामपुर से ही कांग्रेस सांसद हैं। वह बंगाल चुनाव में पार्टी के कैंपेन का चेहरा थे और साथ ही बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष भी। अधीर रंजन चौधरी कांग्रेस के उन 23 नेताओं के समूह का भी खुलकर विरोध करते हैं जिन्होंने पार्टी में संगठनात्मक बदलाव के लिए सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी। चौधरी पब्लिक अकाउंट्स कमेटी के भी चेयरमैन हैं। बंगाल में पार्टी की हार के बाद चौधरी ने कहा था कि कांग्रेस सिर्फ सोशल मीडिया पर रहकर जीत नहीं सकती बल्कि इसके लिए उसे सड़कों पर उतरना होगा। हालांकि, सवाल यह है कि अधीर रंजन चौधरी को हटाने के बाद कांग्रेस यह जिम्मेदारी किस नेता को सौंपेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!