दो दिवसीय दौरे पर वाराणासी आएंगे सीएम योगी, विकास कार्यों का जायजा लेंगे

वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को दोपहर बाद वाराणसी पहुंचेंगे. अपने दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेंगे. इसके साथ ही कोरोना को लेकर विभाग द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं को भी देखेंगे.

मल्टी लेवल पार्किंग और प्राइमरी स्कूल का करेंगे उद्घाटन
सीएम योगी आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दरों की तैयारियों को देखने के लिए वाराणसी का दौरा करने पहुंच रहे हैं. प्रभारी जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने बताया कि अभी प्रोटोकॉल प्राप्त नहीं हुआ है. लेकिन सीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सभी विभागों को तैयारियों करने का निर्देश दे दिया गया है. अपने दौरे के दौरान सीएम सभी परियोजनाओ की जानकारी लेने के साथ-साथ गोदौलिया मल्टी लेवल पार्किंग और मछोदरी प्राइमरी स्कूल का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही राजघाट नगर निगम स्कूल को लेकर चलने वाले अपग्रेडेशन योजना का भी शिलान्यास करेंगे.

तैयारियों में जुटे अधिकारी
सीएम दौरे के मद्देनजर सभी विभाग के अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं. स्वास्थ्य विभाग सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्र पर होने वाले कार्यों का ब्यौरा जुटाने में लगा हुआ है. जिससे मुख्यमंत्री के सामने प्रेजेंटेशन के जरिए व्यवस्थाओं को बताया जा सके.

बीते पौने दो महीने में सीएम का चौथा दौरा
बता दें कि लगभग पौने दो महीने में ये सीएम योगी का वाराणसी में चौथा दौरा है. इसके पहले बीते महीने में सीएम तीन बार वाराणसी आ चुके हैं.अपने दौरे के दौरान वह कोरोना महामारी से संबंधित तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही विकास कार्यों का भी निरीक्षण किये हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!