आज खत्म हो सकती है नर्सिंग कर्मचारियों व आशा की हड़ताल

भोपाल।

प्रदेश भर में चल रही नर्सिंग कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल सोमवार को खत्म हो सकती है। दरअसल, कर्मचारियों की मांगों के संबंध में चर्चा के लिए स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) मो. सुलेमान ने स्टेट नर्सेस एसोसिएशन और प्रांतीय नर्सेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बुलाया है। उच्चस्तरीय वेतनमान और नियुक्ति के समय दो अग्रिम वेतनवृद्धि को लेकर 29 जून से चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। हालांकि, कर्मचारियों का एक गुट आंदोलन में शामिल नहीं है, इस कारण व्यवस्थाएं ज्यादा प्रभावित नहीं हो रही हैं। इसके अलावा आशा कार्यकर्ता और सहयोगिनी संघ के पदाधिकारियों को भी एसीएस ने बुलाया है। संघ आशा कार्यकर्ताओं का वेतन दो हजार महीने से बढ़ाकर 18 हजार और सहयोगिनी का 24 हजार रुपये महीने करने की मांग कर रहा है।

एस्मा के बाद भी कार्रवाई नहीं
कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में अत्यावश्यक सेवा प्रबंधन अधिनियम (एस्मा) लागू है। इसके बाद भी जूनियर डॉक्टरों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी, हेल्थ डिपार्टमेंट अधिकारी कर्मचारी संघ और अब स्टेट नर्सेस एसोसिएशन व प्रांतीय नर्सेस एसोसिएशन ने मिलकर आंदोलन शुरू कर दिया है। इसके बाद भी एस्मा के तहत इन पर कार्रवाई नहीं की गई।
ये हैं मांगें

  • नर्सों को छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के समकक्ष उच्चस्तरीय वेतनमान दिया जाए। छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के मुकाबले नर्सिंग कर्मचारियों का वेतन 15 से 20 हजार तक कम है।
  • कोरोना काल के चलते सभी नर्सों को दो वेतन वृद्धि दी जाए। कोरोना योद्धाओं के लिए की गई घोषणाओं पर अमल हो।
  • नर्सों की उच्च शिक्षा के लिए उम्र का बंधन हटाया जाए।
  • मेडिकल कॉलेजों में स्वशासी के तहत नियुक्त नर्सों को सातवां वेतनमान 2018 की जगह 2016 से दिया जाए।
  • पदोन्नति प्रक्रिया को शुरू किया जाए।
  • मेल नर्स की भर्ती तत्काल की जाए।
  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!