अमेरिका ने भारत को दी खुली छूट, कहा- पहलगाम अटैक के आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाए इंडिया

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और भी खराब हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया के हर कोने में ढूंढ-ढूंढ कर आतंकियों को खत्म करने का ऐलान किया है। उनके ऐलान के बाद अमेरिका ने भी भारत को खुली छूट दे दी है। पहलगाम आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अमेरिका ने कहा कि वह इस दुखद घड़ी में भारत के साथ खड़ा है। इस जघन्य हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए।

दरअसल जब अमेरिका की ओर से हमले में पाकिस्तान की भूमिका पर कोई स्पष्ट टिप्पणी मांगी गई। इस पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, ‘जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री रुबियो पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं, अमेरिका भारत के साथ है और आतंकवाद के हर कृत्य की कड़ी निंदा करता है। प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है। टैमी ब्रूस ने कहा, ‘यह एक तेजी से बदलती स्थिति है और हम इसे बहुत करीब से देख रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘हम इस समय कश्मीर या जम्मू की स्थिति पर कोई आधिकारिक रुख नहीं ले रहे हैं। फिलहाल मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 26 नागरिकों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे जो छुट्टियां बिताने यहां आए थे।

ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि कश्मीर से आ रही खबर सुनकर व्यथित हैं। आतंक के खिलाफ अमेरिका, भारत के साथ खड़ा है। हम इस हमले में जान गंवा चुके लोगों के लिए शांति की प्रार्थना करते हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। इस घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों के साथ हमारा पूरा सहयोग और गहरी संवेदना है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!