पुष्कर सिंह धामी ने नए मुख्यमंत्री के रूप में रविवार को शपथ ली, 7 मंत्रियों ने भी शपथ ली

देहरादून । उत्तराखंड के खटीमा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पुष्कर सिंह धामी  ने नए मुख्यमंत्री के रूप में रविवार को शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। धामी ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ धन सिंह रावत, रेखा आर्या, स्वामी यतीश्वरानंद, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे और गणेश जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली।

पुष्कर धामी की टीम के अधिकतर मंत्री पुरानी टीम से ही हैं
शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने भी धामी व अन्य मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ‘श्री पुष्कर सिंह धामी और शपथ लेने वाले अन्य लोगों को बधाई। उत्तराखंड की प्रगति और समृद्धि की दिशा में काम करने वाली इस टीम को शुभकामनाएं।’
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं युवाओं के बीच काम कर रहा हूं और मैं मुद्दों को अच्छी तरह समझता हूं। कोरोना ने उनकी रोजी रोटी को प्रभावित किया है। हम उनके लिए स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे और राज्य में रिक्त पदों के लिए युवाओं को नियुक्त करने का प्रयास करेंगे।’
मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद विधायकों के खफा होने से जुड़े सवाल पर वह बोले, ‘मैं उम्र में छोटा हूं। सभी लोग अनुभवी हैं। मेरी पार्टी के लिए, जिसने मुझे यह अवसर दिया है, ये मेरा कर्तव्य है कि मैं युवा और पुराने सदस्यों को साथ रखूं और पार्टी और राज्य के काम को आगे बढ़ाऊं।’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!