गूगल कर रही डिजिटल वैक्सीन कार्ड को लाने की तैयारी

नई दिल्ली । गूगल कंपनी एंड्रायड फोन यूजर के लिए डिजिटल वैक्सीन कार्ड को लाने जा रही है। एंड्रायड फोन यूजर अपने फोन पर अपने वैक्सीनेशन या कोविड-19 के स्टेटस को स्टोर कर सकेंगे। ये सुविधा तब तक उपलब्ध रहेगी जब तक सरकारी संस्था गूगल के नए टूल पर यूजर के रिकार्ड्स को डिजिटल तरीके से शामिल करती रहेगी। गूगल का ये फीचर बहुत जल्द अमेरिका में शुरू होने जा रहा है और दूसरे देशों में भी जल्द शुरू किया जाएगा। 
:हालांकि गूगल ने अभी उन देशों के नामों का खुलासा नहीं किया है। गूगल ने कहा कि इस फीचर में यूजर की किसी भी जानकारी की कॉपी को अपने पास नहीं रखेगा। कैलिफोर्निया उन राज्यों में शामिल है, जिन्होंने अपने सिस्टम के माध्यम से डिजिटल कार्ड को सुलभ और सामान्य बनाने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया है।गूगल ने कहा कि हेल्थवाना इंक एक मेडिकल डेटा कंपनी, लॉस एंजिल्स में गूगल के सिस्टम का अभी उपयोग कर रही है। ये पासपोर्ट या कार्ड ये दिखाता है कि आपको कोविड-19 का टीका लगा हुआ है और अभी आप कोविड नेगेटिव पाए गए हो। ये कार्ड आपको स्टेडियम या यहां तक कि उन देशों में जाने में मदद कर सकते हैं जो सुरक्षित रूप से फिर से खोलना चाहते हैं। ये कार्ड अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं क्योंकि लोग इस बात का सबूत दिखा पाएंगे कि उन्हें टीका लगाया गया है। ।
 टेक्नोलॉजी कंपनियों ने डिजिटल वैक्सीन पासपोर्ट के लाभों को आगे बढ़ाया है, कुछ कंपनियों और स्थानों को इस प्रमाण की खास आवश्यकता होती है, जिसमें फर्जी कार्ड पहले से ही एक समस्या बने हुए हैं। महामारी की शुरुआत में गूगल और ऐप्पल ने मोबाइल फोन का उपयोग करके रोग संपर्क का पता लगाने के प्रयास शुरू किए थे। लेकिन सरकारों और उपभोक्ताओं के साथ किया गए कई प्रयासों का कोई नतीजा नहीं निकला। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!