तेल की कीमत ने बनाया नया रिकॉर्ड, 16 राज्यों में पेट्रोल और 3 राज्यों में डीजल 100 रुपए के पार निकला

तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है जिससे देश भर में इनके दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। इससे पहले शनिवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 41 पैसे तक और डीजल 24 पैसे तक महंगा हुआ। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 35 पैसे बढ़कर 99.51 रुपए प्रति लीटर के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

लगातार चार दिन के टिकाव के बाद डीजल 18 पैसे महंगा होकर 89.36 रुपए प्रति लीटर हो गया। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा सिलसिला 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपए और डीजल 8.45 रुपए महंगा हुआ था। जुलाई में पेट्रोल की कीमत 70 पैसे और डीजल की 18 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है। मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे और डीजल 19 पैसे महंगा हुआ। एक लीटर पेट्रोल आज 105.58 रुपए और डीजल 96.91 रुपए का बिका।

चेन्नई में पेट्रोल 31 पैसे महंगा होकर 100.44 रुपए और डीजल 19 पैसे महंगा होकर 93.91 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। कोलकाता में पेट्रोल 41 पैसे महंगा होकर 99.45 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहां, डीजल की कीमत 24 पैसे बढ़ी और यह 92.27 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।

16 राज्यों में पेट्रोल और 3 राज्यों में डीजल 100 के पार निकला
देश के 16 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए पर पहुंचा गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उड़ीसा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और लद्दाख में भी कई जगहों पर पेट्रोल 100 रुपए लीटर के पार निकल गया है। वहीं डीजल की बात करें तो ये उड़ीसा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 100 रुपए से भी ऊपर निकल गया है।

साल के आखिर तक 86 डॉलर तक जा सकता है कच्चा तेल
केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अक्टूबर 2018 में कच्चा तेल 86 डॉलर तक पहुंच गया था। 3 साल बार एक बार फिर वैसा ही ट्रेंड बनता दिख रहा है। ऐसे में इस साल के आखिर कच्चा तेल एक बार फिर 86 डॉलर तक जा सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!