7 जुलाई को आ रहा है कमाई का मौका, इस बड़ी कंपनी के IPO से बन सकता है पैसा

स्पेशियल्टी केमिकल कंपनी क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने अपने 1,546 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए मूल्य दायरा 880 से 890 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का IPO 7 जुलाई को खुलकर 9 जुलाई को बंद होगा। कंपनी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि एंकर निवेशक 6 जुलाई को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

1,546.62 करोड़ रुपये का IPO

कंपनी का 1,546.62 करोड़ रुपये का पूरा आईपीओ मौजूदा प्रवर्तकों तथा शेयरधारकों की ओर से बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में होगा। ओएफएस के तहत अनंतरूप फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विसेज, अशोक रामनारायण बूब, कृष्णकुमार रामनारायाण बूब, सिद्धार्थ अशोक सिकची तथा पार्थ अशोक महाश्वेरी की ओर से शेयरों की पेशकश की जाएगी।

आधे शेयर QIB के लिए

करीब आधा निर्गम पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित होगा। 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों और 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित होगा।

क्‍या करती है कंपनी

क्लीन साइंस टेक्नोलॉजी महत्वपूर्ण स्पेशियल्टी रसायन मसलन परफॉर्मेंस केमिकल्स, फार्मास्युटिकल्स इंटरमीडिएट तथा एफएमसीजी केमिकल्स का विनिर्माण करती है।

पुणे में है दफ्तर

पुणे की कंपनी के ग्राहकों में भारत के अलावा चीन, यूरोप, अमेरिका, ताइवान, दक्षिण कोरिया और जापान के विनिर्माता और वितरक शामिल हैं। कंपनी का दो-तिहाई राजस्व निर्यात से आता है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!