NTA आयोजित कराएगी CET की परीक्षा, 25 अगस्त है संभावित तिथि

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा यूटीडी विभागों में संचालित किये जाने वाली विभिन्न कोर्सों के लिए हर वर्ष प्रवेश प्रक्रिया के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती हैं. यह परीक्षा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) के माध्यम से आयोजित की जाती है. वर्तमान में नवीनतम शिक्षण सत्र के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया आयोजित कराने का फैसला लिया गया है, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

एनटीए आयोजित कराएगी परीक्षा

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल शर्मा के अनुसार विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर में संचालित किए जाने वाले विभिन्न विभागों में विभिन्न कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया सीईटी के माध्यम से आयोजित की जा रही हैं. इस वर्ष परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से आयोजित कराया जा रहा है. पूर्व में प्रवेश प्रक्रिया के लिए एनटीए और एमपी ऑनलाइन से चर्चा की गई थी, जिसके बाद अब एनटीए के माध्यम से परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है. जल्द ही परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा.

अन्य प्रदेशों में भी बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ अनिल शर्मा के अनुसार छात्रों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माध्यम से आयोजित कराए जाने वाली परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी परीक्षा केंद्र बनाने का फैसला लिया है. पूर्व में कोरोना महामारी के चलते विश्वविद्यालय द्वारा मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की गई थी. परंतु इस वर्ष कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

25 अगस्त को करायी जा सकती है सीईटी की परीक्षा
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल शर्मा के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कई परीक्षाओं का आयोजन कराया जाता है, जिसमें मुख्य तौर पर नीट और जेईई की परीक्षा शामिल हैं. इसी के आधार पर विश्वविद्यालय द्वारा एजेंसी के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने का फैसला लिया गया है. संभवतः विश्वविद्यालय द्वारा 25 अगस्त को सीईटी की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी. जिसके लिए आने वाले सप्ताह में विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!