”कसौटी जिंदगी के” फेम प्राचीन चौहान गिरफ्तार, लगा छेड़छाड़ का आरोप

मुंबई |

पॉपुलर शो ‘कसौटी जिंदगी की’ से डेब्यू करने वाले एक्टर प्राचीन चौहान को मुंबई के मलाड ईस्ट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्टर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों के लिए गिरफ्तार किया है। प्राचीन पर भारतीय दंड संहिता की धारा- 354,342,323, 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने मलाड पुलिस स्टेशन में प्राचीन के खिलाफ शिकायत की थी।

काम की बात करें तो प्राचीन यूट्यूब पर ‘शिट्टी आइडियाज ट्रेंडिंग’ वेब सीरीज में छवि मित्तल और पूजा गौर के साथ काम कर रहे है। उन्होंने अभिमन्यु की भूमिका निभा काफी नाम कमाया था। प्राचीन कुछ झुकी सी पलकें सिंदूर तेरे नाम का, सात फेरे और मात पिता के चरणों में स्वर्ग जैसे कई लोकप्रिय सीरियल में काम कर चुके हैं। वह हाल ही स्टार प्लस के शो शादी मुबारक में भी नजर आए थे।

इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार का तीसरा मामला

पिछले एक महीने में टीवी इंडस्ट्री में महिलाओं पर हुए कथित अत्याचार की यह तीसरी बड़ी खबर है। इससे पहले नागिन एक्टर पर्ल वी पुरी को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में POCSO के तहत गिरफ्तार किया गया था, पर्ल फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम करण मेहरार भी उनकी पत्नी निशा रावल ने उनके साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया था।करण और उनके परिवार के खिलाफ पुलिस ने अब कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। लगातार आने वाली खबरें इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर रही हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!