15 साल बाद आमिर खान की दूसरी शादी भी टूटी

फिल्म अभिनेता आमिर खान और किरण राव ने शादी के 15 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। किरण राव से आमिर खान की यह दूसरी शादी थी। आमिर खान और किरण राव की तरफ से आधिकारिक बयान जारी कर दिया गया है। दोनों का एक बेटा है, जिसकी देखभाल दोनों मिलकर करेंगे। आमिर और किरण राव के बेटे के नाम आजाद है। आमिर खान ने अपने बयान में कहा है कि दोनों अब पति-पत्नी नहीं हैं, लेकिन मिलकर काम करते रहेंगे। दोनों ने मिलकर पानी फाउंडेशन बनाया है, इस प्रोजेक्ट पर मिलकर काम करते रहेंगे। आमिर खान की ओर से कहा गया है कि यह कोई अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। आमिर खान ने दोनों परिवारों का शुक्रिया भी अदा किया।

बता दें, आमिर खान किरण राव Divorce की अफवाहें पिछली 4-5 सालों से उड़ रही थी, हालांकि इतने सालों में दोनों में से किसी ने बयान नहीं दिया। अब अचानक दोनों की ओर से यह ऐलान कर दिया गया। आमिर और किरण पहली बार ‘लगान’ फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। इस फिल्म में आमिर लीड रोल में थे और किरण राव फिल्म में एक सहायक निर्देशक थीं। दोनों 28 दिसंबर, 2005 को शादी के बंधन में बंधे थे। 2011 में सरोगेसी से आजाद राव खान का जन्म हुआ था।

आमिर खान ने रीना दत्ता से की थी पहली शादी

आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, लेकिन 2002 में शादी के 16 साल बाद उनका तलाक हो गया। रीना दत्ता से उनकी एक बेटी इरा और बेटा जुनैद है। बता दें, आमिर खान अभी अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह पुरस्कार विजेता टॉम हैंक्स की फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म में करीना कपूर खान भी मुख्य भूमिका में हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!