10 दिन की देरी से मध्य प्रदेश पहुंचा मानसून

-अनुकूल परिस्थितियां मिलने की वजह से रफ्तार से आगे बढ़ रहा दक्षिण-पश्चिम मानसून
– मप्र की राजधानी भोपाल में 1-2 दिन में मानसून के पहुंचने की उम्मीद

मध्यप्रदेश में 10 दिन की देरी के बाद सोमवार को मानसून ने दस्तक दी। मंडला, छिंदवाड़ा और खंडवा में सुबह से बारिश जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, शाम तक बालाघाट रेंज में तेज बारिश की संभावना है। अनुकूल परिस्थितियों की वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में मानसून के दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश में पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी भोपाल में यह 1-2 दिन के भीतर पहुंच सकता है।इंदौर में भी मानसून पूर्व की बारिश हुई। पिछले चौबीस घंटों में इंदौर संभाग के झाबुआ, शहडोल, जबलपुर संभाग में नौगांव, सिंगरौली, हनुमना में प्री-मानसून की वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पीके साहा ने कहा कि इस बार प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश के अलावा सोमवार को मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, विदर्भ, नागपुर, उत्तर प्रदेश के वाराणसी, बहराइच में भी मानसून की बारिश हुई।

बालाघाट में सुबह से बूंदाबादी के बीच घने बादल छाए हुए हैं।

भोपाल-इंदौर में 26-27 जून को तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है। यह कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, दक्षिणी गुजरात, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर कर लेगा। भोपाल में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार और गुरुवार को बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इंदौर में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। बुधवार और गुरुवार को बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!