चमकी बुखार से मौत पर सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश सरकार से मांगी 7 दिन में रिपोर्ट

बिहार में एईएस से लगातार हो रही मौतों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार दे 7 दिनों में रिपोर्ट मांगा है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार, बिहार सरकार और यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है. बिहार से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की है और तीन मुद्दों पर जवाब मांगा है. चमकी बुखार से बिहार में अब तक 169 बच्चों की मौत हो चुकी है. इस पर कोर्ट गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, ‘यह गंभीर चिंता का विषय है. ये ऐसे ही नहीं चल सकता. हमें जवाब चाहिए.’ कोर्ट ने जिन तीन मुद्दों पर जवाब मांगा है उनमें स्वास्थ्य सेवाओं की पयार्प्तता, पोषण और साफ सफाई शामिल है.

सर्वोच्च अदालत में मुजफ्फरपुर मामले से जुड़ी दो याचिकाएं दाखिल की गई हैं. इन याचिकाओं में सुप्रीम कोर्ट से मांग की गई है कि बिहार सरकार को मेडिकल सुविधा बढ़ाने के आदेश दिए जाएं. इसके साथ-साथ केंद्र सरकार को भी इस बारे में एक्शन लेने को कहा जाए. मालूम हो कि बिहार में AES का कहर लगातार जारी है. सूबे के मुजफ्फरपुर समेत 12 जिलों में इस बीमारी से बच्चों की मौत हो रही है.
इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट अगली सुनवाई 10 दिन बाद करेगी. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सरकार से तीन मुद्दों पर हलफनामा दायर करने को कहा है जिसमें हेल्थ सर्विस, न्यूट्रिशन और हाइजिन का मामला है. SC ने केंद्र और बिहार सरकार से कहा है कि वो एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम के कारण हुई बच्चों की मौत के बा इसकी जांच के लिए उठाए गए कदमों के बारे में सूचित करें. कोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए बच्चों के पोषण, स्वच्छता और स्वच्छता के बारे में गंभीर चिंता जताई है. जानकारी के मुताबिक अदालत ने कहा है कि ये मूल अधिकार हैं, जिन्हें मिलना ही चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में पेयजल की स्थिति के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. बच्चों की मौत के बाद जनहित याचिका मनोहर प्रताप और एस अजमानी ने दाखिल किया था.

मौत का आंकड़ा
बिहार में AES से अबतक 169 बच्चों की मौत हुई है जिनमें से मुजफ्फरपुर में अकेले 132 बच्चों की मौत शामिल है. हाजीपुर में 11, समस्तीपुर में 6, मोतिहारी में 7 बच्चों की मौत हुई है. पटना के PMCH में एक बच्चे की मौत हुई है तो शिवहर में AES से 2 बच्चों की मौत हुई है. भागलपुर में 5 बेगूसराय में एक बच्चे, भोजपुर में एक, सीवान में अब तक दो बच्चों की मौत हुई है. बेतिया की बात करें तो यहां AES से एक बच्चे की मौत हुई है. लगातार हो रही बच्चों की मौत का मामला सदन में भी उठ चुका है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!