एंटी-टैंक मिसाइल :भारत ने इजरायल से 35 हजार करोड़ की डील की रद्द

भारत ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के एक वायदे पर इजरायल के साथ डील रद्द कर दी है. डीआरडीओ ने कहा कि वह दो सालों के भीतर ठीक इसी तरह की एंटी-टैंक मिसाइल बना लेगा

भारत ने इजरायल के साथ की गई 500 मिलियन डॉलर (करीब 35 हजार करोड़) की एक हथियारों की डील रद्द कर दी है. भारत ने इजरायल से स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइलों को खरीदने की एक डील की थी, लेकिन भारत ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के एक वायदे पर यह डील रद्द कर दी है. डीआरडीओ ने कहा कि वह दो सालों के भीतर ठीक इसी तरह की एंटी-टैंक मिसाइल बना लेगा.

इजरायल के साथ किए गए समझौते में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि इजरायल को इस डील के रद्द किए जाने की सूचना दे दी गई है. असल में डीआरडीओ ने वीईएम टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ मिलकर बिल्कुल वैसी ही मिसाइल बनाने का वादा किया है, जबकि डीआरडीओ ने मिसाइल को विकसित करने में इजरायल की तुलना में कम पैसे की मांग की है. ऐसे में भारत डीआरडीओ के साथ जाएगा.

सरकारी अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार भारत की घरेलू रक्षा हथ‌ियारों को विकसित करने वाले डीआरडीओ ने मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) बनाने की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. डीआरडीओ इससे संबंधित कई परीक्षण भी कर चुका है, जबकि डीआरडीओ ने दावा किया है कि पिछले साल सितंबर में ही इस मिसाइल को लेकर एक सफल परीक्षण अहमदनगर में किया गया था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!