मिस गाइडेड मिसाइल बताने पर सुखबीर बादल पर बरसे नवजोत सिंह सिद्धू

नई दिल्ली । पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। हाल ही में सुखबीर सिंह बादल ने नवजोत सिंह सिद्धू को मिडगाइडेड मिसाइल कहा था। अब इस पर सिद्धू ने भी अपने चिर-परिचित अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। सिद्धू ने कहा कि ‘गाइडेड हूं और आप पर निशाना है..आपके भ्रष्टाचार के व्यापार को नष्ट करने के लिए। जब तक कि पंजाब की बर्बादी पर बने सुख विलास को पंजाब के गरीबों के लिए सरकारी स्कूल और सरकारी अस्पताल में न बदल दूं, चैन से नहीं बैठूंगा।’ आपको बता दें कि इससे पहले अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा था कि ‘नवजोत सिंह सिद्धू एक मिसगाइडेड मिसाइल हैं जिनका खुद पर नियंत्रण नहीं है…वो किसी भी दिशा में जा सकते हैं और कहीं भी टकरा सकते हैं।’ सुखबीर सिंह ने आगे कहा था कि ‘इसलिए वह ऐसे दिशाहीन व्यक्ति हैं जो भाषण देने और अभिनय करने के बारे में सोचता है पंजाब को आज ऐसे व्यक्ति की जरूरत नहीं है जो अभिनय करता है…पंजाब को ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो राज्य का नेतृत्व करे और इसे आगे ले जाए।  पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर यह कहा जा रहा है कि वो पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नेतृत्व से खुश नहीं हैं। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह खुलकर सामने आ गई है। लिहाजा पार्टी इससे निपटने के लिए हर मुमकिन कोशिश में जुटी हुई है। कलह को खत्म करने के लिए पिछले कुछ सप्ताह से चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक बैठकें हो रही है। बुधवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस मुलाकात में सिद्धू की नाराजगी को दूर करने की कोशिश की गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!