इस्तीफे से मची सियासी खलबली: CM से नाराज इस मंत्री ने इस्तीफा देने का किया एलान, अफसरों के तबादले से नाराज मंत्री ने दिया झटका

बिहार। बिहार की नीतीश कुमार सरकार को बड़ा झटका लगा है. बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है. बिहार में बड़े पैमाने पर हुए सरकारी अफसरों के ट्रांसफर पोस्टिंग को 24 घंटे भी नहीं गुजरे हैं कि सियासी बवाल मच गया है. गुरुवार को ट्रांसफर पोस्टिंग में अपनी नहीं चलने से नाराज नीतीश (Nitish Kumar) कैबिनेट में मंत्री मदन सहनी में मंत्री  पद से ही इस्तीफा देने का एलान कर दिया है.

CM से नाराज मंत्री ने इस्तीफा देने का किया एलान

मदन साहनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम लोग बरसों से तानाशाही झेल रहे हैं, यातना झेल रहे हैं, लेकिन अब बर्दास्त नहीं हो रहा है. साहनी ने कहा कि इसलिए अब हमनें मन बना लिया है कि हम अब इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने आगे कहा कि जब हम किसी का भला नहीं कर सकते है तो हम केवल सुविधा लेने के लिए नहीं बैठे हैं. सहनी ने कहा कि नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्रियों का कोई मोल नहीं जबकि अफसर अवैध कमाई कर रहे हैं. सहनी ने नीतीश कुमार के बेहद करीबी अफसर चंचल कुमार की संपत्ति जांच की भी मांग की है.

नीतीश के मंत्री ट्रांसफर पोस्टिंग में करोड़ों रुपए कमाए हैं. यह आरोप विपक्ष का नहीं है बल्कि सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के ही विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने लगाया है. वहीं बीजेपी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है. सत्ताधारी पार्टियों के आरोप-प्रत्यारोप और इस्तीफे की पेशकश पर विपक्ष को एक नया मुद्दा बैठे-बिठाए मिल गया है. मामले पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कल तक जो आरोप नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगा रहे थे आज बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी के विधायक ने ही इस पर मुहर लगा दी है.

बुधवार को बिहार के सरकारी विभागों में हजारों सरकारी अफसरों का तबादला हुआ है. अकेले ग्रामीण विकास विभाग में ही ढाई सौ से ज्यादा प्रखंड विकास पदाधिकारियों का तबादला हुआ है. इसी तरह से समाज कल्याण विभाग में मंत्री की लिस्ट अब सर दबा कर बैठे हैं, जिससे नाराज मंत्री ने इस्तीफे की पेशकश की है. पार्टी से इस्तीफा देने के सवाल पर सहानी ने कहा कि पार्टी में बने रहेंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में भी 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!