शिल्पा शेट्टी का 13 साल बाद कमबैक, बेहद मजेदार है हंगामा 2

फिल्म हंगामा 2 का फैंस को काफी इंतजार है। यह फिल्म 23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। कॉमेडी से भरपूर इस मूवी में शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, मिजान जाफरी, आशुतोष राणा, प्रणिता सुभाष, जॉनी लिवर और राजपाल यादव अहम किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें अनलिमिटेड मस्ती, कॉमेडी और कन्फ्यूजन देखने को मिलेगा। हंगामा 2 का ट्रेलर देखकर चेहरे पर हंसी आ जाएगी।

हंगामा 2 का ट्रेलर 3 मिनट का है। जिसकी शुरुआत प्रणिता सुभाष से होती है। वह एक बच्चे को लेकर मिजान जाफरी के घर जाती है। वह आशुतोष राणा को बताती है कि वो और मिजान कॉलेज के समय एक-दूसरे से प्यार करते थे। यह बच्चा उन दोनों का है। इसके बाद एंट्री होती है परेश रावल की। जिसके बाद जबरस्त कॉमेडी शुरू होती है।

शिल्पा ने निभाया परेश रावल की पत्नी का किरदार

फिल्म में शिल्पा शेट्टी परेश की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। रावल को कंफ्यूजन हो जाता है कि मिजान उनकी पत्नी का प्रेमी है। परेश रावल का ये कंफ्यूजन देखने लायक है। अब आगे क्या होता है इसके लिए फिल्म देखनी होगी। बता दें हंगामा 2 से शिल्पा शेट्टी 12 साल बाद कमबैक कर रही हैं। वह आखिरी बार 2007 में फिल्म ‘अपने’ में दिखाई दी थी। हालांकि वह रियलिटी शो में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं।

अक्षय खन्ना का कैमियो रोल

ये फिल्म हंगामा फ्रेंचाइजी की दूसरी मूवी है। हंगामा में अक्षय खन्ना, परेश रावल, आफताब शिवदासानी, रिमी सेन थे। ये फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। हंगामा 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 23 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना कैमियो रोल में दिखाई देंगे। प्रियदर्शन ने इस मूवी को डायरेक्ट किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!