श्वेता तिवारी मेरी पहली और आखिरी गलती थी

मुंबई । एकता कपूर का ‘कसौटी जिंदगी की’ शो के पहले सीजन ने श्वेता तिवारी और सीजेन खान को घर-घर में पहचान दिलाई। शो में श्वेता जहां प्रेरणा के लीड किरदार में नजर आईं तो वहीं, सीजेन खान ने अनुराग बसु बनकर लोगों का दिल जीत लिया। शो भी दर्शकों का फेवरेट शो था। शो के दौरान सीजेन और श्वेता को लेकर कोई ना कोई बात होती रहती थी। अब सीजेन खान ने पहली बार श्वेता तिवारी संग अपनी बॉन्डिंग पर बात की। 
एक्टर ने कहा- ‘श्वेता तिवारी मेरी पहली और आखिरी गलती थीं, इसके आगे मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगा। मुझे उनसे अब कोई मतलब नहीं है। और ना ही वो मेरे लिए मायने रखती हैं, हालांकि मैं अपनी जिंदगी में किसी को इस तरह नहीं देख पाउंगा, जैसे उन्हें। किसी के इतना करीब नहीं हो पाउंगा, जितना उनके रहा।’ सीजेन ने ‘कसौटी जिंदगी की’ के दिनों को याद करते हुए कहा- ‘कसौटी मेरे दिल के उतना ही नजदीक रहा, जितना श्वेता के। हम दोनों ही काफी प्रोफेशनल थे। हम अपने सीन करते थे और डायरेक्टर के कट बोलते ही अपनी जगह पर चले जाते थे। ये हम दोनों की ही एक अच्छी बात थी।’ 
बता दें, श्वेता तिवारी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 11 और सीजेन शक्तिः अस्तित्व के अहसास की में व्यस्त हैं। बता दें ‎कि शो के दौरान एक तरफ जहां कहा जाता था कि दोनों के बीच बिलकुल नहीं बनती तो दूसरी तरफ दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें भी छाई रहती थीं। हालांकि, दोनों ही स्टार्स की तरफ से इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!