एक घंटे पहले ग्रुप पर सुसाइड नोट डाला फिर फांसी पर झूले पति-पत्नी

इंदौर ।

सिंरोज के मूल निवासी और इंदौर के न्यू गोविंद नगर में रहने वाले पति व पत्नी गुरुवार रात फांसी पर झूल गए। आत्महत्या करने से पहले दोनों ने अपना सुसाइड नोट वाट्सएप के एक ग्रुप पर पोस्ट किया। हालांकि पुलिस उनके आत्महत्या करने के करीब घंटेभर बाद मौके पर पहुंची।

25 वर्षीय जगमोहन माली और 22 वर्षीय नंदिनी माली ने रात करीब नौ बजे फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार शाम को दोनों ने अपना सुसाइड नोट सिंरोज के दोस्तों के वाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट किया। उसमें किसी कुशवाह नामक व्यक्ति द्वारा प्रताड़ित करने की बात लिखी। ग्रुप में जुड़े सिंरोज के दोस्तों ने उन्हें काफी देर तक फोन लगाए। जब फोन नहीं उठे तो पुलिस को खबर दी। रात करीब 10 बजे पुलिस उनके घर पहुंची। युवक फांसी के फंदे पर लटका था। जबकि नंदिनी का फंदा टूट चुका था। वह जमीन पर गिरी पड़ी थी। पुलिस के पहुंचने के पहले उसकी मौत हो चुकी थी। बाणगंगा पुलिस ने सुसाइड नोट में लिखे व्यक्ति का पूरा नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया। टीआई राजेन्द्र सोनी ने कहा कि कोई कुशवाह नामक व्यक्ति का उल्लेख है। मैंने अभी पूरा नोट पढा नहीं है। जांच शुरू कर दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!