बाइडेन ने भारतवंशी अमेरिकी महिला को संघीय न्यायाधीश के तौर पर नामित किया

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतवंशी अमेरिकी शालिना डी कुमार को ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ मिशिगन के संघीय न्यायाधीश पद के लिए नामित किया है। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ मिशिगन के लिए यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश शालिना ने 2007 से ओकलैंड काउंटी सिक्स्थ सर्किट कोर्ट में सेवा दी है। जनवरी 2018 में मिशिगन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सर्किट कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया।

व्हाइट हाउस ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहते हुए शालिना को दीवानी और फौजदारी दोनों ही तरह के मामलों का अनुभव रहा है। इसके अलावा शालिना कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं। शालिना मिशिगन में पहली दक्षिण एशियाई मूल की न्यायाधीश होंगी।

शालिना ने 1993 में मिशिगन विश्वविद्यालय से स्नातक की और 1996 में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ डेट्रॉयट-मर्सी स्कूल ऑफ लॉ से पढ़ाई की। मिशिगन के पूर्व गवर्नर जेनिफर ग्रानहोम ने न्यायाधीश जीन श्नेल्ज के सेवानिवृत्त होने से रिक्त पद को भरने के लिए 20 अगस्त 2007 को शालिना को ओकलैंड काउंटी में सिक्स्थ सर्किट कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया। इसके बाद शालिना 2008 में अदालत के लिए चुनी गईं और फिर 2014 में वह दोबारा न्यायाधीश पद के लिए चुनी गईं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!