दुनिया में तेजी से फैल रहा कोरोना का डेल्टा वैरिएंट, यूरोप में तीसरी लहर की चेतावनी

दुनिया में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का कहर बढ़ता जा रहा है। यह तेजी से फैल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया कि यह वैरिएंट 96 देशों तक पहुंच चुका है। साथ ही आगाह किया कि आने वाले महीनों में कोरोना का यह बेहद संक्रामक स्वरूप विश्वभर में हावी हो जाएगा। यह वैरिएंट सबसे पहले भारत में पाया गया था। डब्ल्यूएचओ के साप्ताहिक डाटा के अनुसार, मंगलवार तक दुनिया के 96 देशों में डेल्टा वैरिएंट के मामले पाए गए।

डेल्टा के कारण बढ़ रहा संक्रमण

यह संभव है कि वास्तविक आंकड़ा अधिक हो सकता है क्योंकि वायरस के इस स्वरूप की पहचान के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग क्षमताएं सीमित हैं। कई देशों ने बताया है कि उनके यहां डेल्टा के कारण संक्रमण बढ़ रहा है। अस्पतालों में इस वैरिएंट के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र की इस स्वास्थ्य एजेंसी ने चेताया है कि आने वाले महीनों में डेल्टा वैरिएंट के सबसे हावी होने का अंदेशा है।

डेल्टा सबसे संक्रामक

पिछले हफ्ते डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेबरेसस ने कहा था कि अब तक कोरोना के जितने वैरिएंट की पहचान हुई है, उनमें से डेल्टा सबसे संक्रामक है। यह वैरिएंट उन लोगों में तेजी से फैल रहा है, जिनको कोरोना टीका नहीं लगा है। उन्होंने कहा, ‘कुछ देशों ने पाबंदियों में ढील दी है, जिसके कारण विश्व में संक्रमण बढ़ रहा है।’ ताजा डाटा के मुताबिक, अल्फा वैरिएंट के मामले 172 देशों में मिले हैं। बीटा के 120 और गामा के 72 देशों में मामले पाए गए हैं।

यूरोप में तीसरी लहर की चेतावनी

समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, डब्ल्यूएचओ ने यूरोप में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी दी है। डब्ल्यूएचओ के यूरोप मामलों के प्रमुख हंस क्लूगे ने कहा कि यूरोप में कोरोना के नए मामलों में दस हफ्ते से जारी गिरावट का दौर खत्म होने वाला है। अगर लोग अनुशासित नहीं रहे तो एक और लहर को टाला नहीं जा सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!