कश्मीर पर फिर बौखलाहट में PAK

इस्लामाबाद ।

कश्मीर को लेकर एक बार फिर से पाकिस्तान की बौखलाहट सामने आई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि जब तक भारत जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद -370 हटाने का अपना फैसला वापस नहीं लेता तब तक पाकिस्तान उसके साथ राजनयिक संबंध बहाल नहीं करेगा।खान ने नेशनल असेंबली में अपने संबोधन में कहा, ‘मैं साफ कर देना चाहता हूं कि जब तक भारत पांच अगस्त, 2019 के गैरकानूनी कदमों को वापस नहीं लेता तब तक उसके साथ राजनयिक संबंध बहाल नहीं होंगे।’ खान ने कहा कि समूचा पाकिस्तान अपने कश्मीरी भाइयों और बहनों के साथ खड़ा है।

इमरान खान का यह बयान दोनों देशों के बीच अनौपचारिक बातचीत की खबरों के बीच आया है जिसके बाद फरवरी में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम हुआ। हालांकि संबंधों को सामान्य करने के लिए और कोई बात आगे बढ़ने की सूचना नहीं है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ कारोबार स्थगित कर दिया था और दोनों देशों के बीच संबंध निचले स्तर पर पहुंच गए थे।इमरान ने आगे कहा कि उन्होंने एक पाकिस्तानी के तौर पर कभी इतना अपमानित महसूस नहीं किया था जो उन्होंने अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई में पाकिस्तान के शामिल होने के वक्त महसूस किया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति में अमेरिका का साझीदार बनेगा लेकिन संघर्ष में कभी नहीं।

उधर, पाकिस्तानी विदेश विभाग ने एक बयान में बताया कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की स्थापना के शताब्दी समारोह के मौके पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को भेजे संदेश में प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान-चीन की दोस्ती में सीपीसी की भूमिका की सराहना की। विभाग ने भारतीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी के उस बयान को खारिज कर दिया कि जम्मू में वायुसेना ठिकाने पर ड्रोन हमले में पाकिस्तान की भूमिका से इन्कार नहीं किया जा सकता।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!