हाई कोर्ट ने बढ़ी फीस वसूलने पर बोर्डों से मांगा जवाब

प्रयागराज ।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कोविड 19 की वजह से स्कूलों के बंद होने और केवल ऑनलाइन शिक्षण होने के बावजूद तमाम स्कूलों द्वारा बढ़ी हुई फीस वसूले जाने के विरूद्ध दायर जनहित याचिका पर माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड), आइसीएसई और सीबीएसई बोर्ड से जवाब मांगा है। साथ ही इसी मामले में पहले से दाखिल कई याचिकाओं के साथ इस याचिका को भी संबद्ध करने का निर्देश दिया है।

मुरादाबाद पैरेंट्स ऑफ ऑल स्कूल एसोसिएशन की याचिका

यह आदेश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मुनीश्वर नाथ भंडारी और न्यायमूॢत राजेंद्र कुमार की खंडपीठ ने बुधवार को मुरादाबाद पैरेंट्स ऑफ ऑल स्कूल एसोसिएशन (अनुज गुप्ता व नौ) अन्य की जनहित याचिका पर दिया है। सरकारी वकील ने बताया कि सभी बोर्ड के लिए शुल्क विनियमन के आदेश जारी किए गए हैं जिसमें ट्यूशन फीस के अलावा अन्य फीस पर रोक लगा दी गई है। इस पर याची के अधिवक्ता का कहना था कि सरकार के आदेश के बाद भी फीस जमा करने का दबाव बनाया जाता है।

पहले से दायर याचिकाओं को भी संबद्ध करने का निर्देश

याचिका में कहा गया है कि कोरोना अवधि में स्कूल पूरी तरह से बंद हैंं। सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई ही हो रही है। इसके बावजूद अधिकांश बोर्डों से संबंद्ध स्कूलों ने फीस बढ़ा दी है और अभिभावकों पर बढ़ी हुई फीस जमा करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। कोरोना के कारण अभिभावक आॢथक तंगी का सामना कर रहे हैं। स्थायी अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि इस मुद्दे पर पहले से ही कुछ याचिकाएं लंबित हैं जिनमें पक्षकारों की ओर से जवाब भी दाखिल हो चुके हैं। न्यायालय ने इस याचिका को भी आदर्श भूषण व अन्य की याचिका के साथ संबंद्ध करते हुए अगली सुनवाई पर पेश करने के लिए कहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आज

     यूपी बोर्ड का रिजल्ट अब बहुत जल्द जारी होने वाला है। बोर्ड ने परिणाम घोषित करने की तिथि और समय की घोषणा कर दी है। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!